गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रखंड कार्यालय में प्रमुख शशि कुमार, थाना परिसर में थाना प्रभारी कन्हैया कुमार ने झंडोत्तोलन किया। जदयू कार्यालय में प्रभु नारायण महेता और राजद कार्यालय में विश्वनाथ यादव सहित कार्यकर्ताओं ने तिरंगा फहराया। पूरे क्षेत्र में देशभक्ति के माहौल में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।