सोनपुर: सोनपुर थाना के लंबित कांडों पर एसएसपी सख्त, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
Sonepur, Saran | Jun 22, 2026 सोमवार को एक बजे सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक ने सोनपुर थाना का विस्तृत कांड समीक्षा बैठक आयोजित कर लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में दर्ज महत्वपूर्ण कांडों के अनुसंधान, आरोपितों की गिरफ्तारी, वारंट एवं कुर्की निष्पादन तथा अपराध नियंत्रण से जुड़े बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई।