बांधवगढ़: जल संरक्षण का संदेश: पैगाम फाउंडेशन ने दीवार लेखन से चलाया जागरूकता अभियान
उमरिया जिले में “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत नवांकुर संस्था पैगाम फाउंडेशन द्वारा लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक चौराहों, बस स्टैंड, कलेक्ट्रेट और धार्मिक स्थलों की दीवारों पर आकर्षक स्लोगन लिखकर संदेश दिया जा रहा है।संस्था के अध्यक्ष योगेश खंडेलवाल ने कहा कि जल की हर बूंद अनमोल है।