पलिया: बेलाकला के पास यात्रियों से भरी बस और ई-रिक्शा में हुई जोरदार भिड़ंत, एक महिला की मौत, 7 से अधिक घायल
पलिया कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 5 बजे ग्राम बेलाकला के पास एक निजी सवारी बस और ई-रिक्शा के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पहुंचाया अस्पताल।