सिमडेगा: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की सदर अस्पताल सिमडेगा में मौत, पुलिस जांच में जुटी
सिमडेगा में हुए सड़क हादसे में बुधवा मांझी नामक व्यक्ति की सदर अस्पताल सिमडेगा में शनिवार को 3:00 बजे मौत हो गई। बताया गया कि वह कहीं घायल हुआ था जिसे एक अज्ञात ऑटो चालक द्वारा सदर अस्पताल सिमडेगा में भर्ती कराया था, जहां पर उसकी मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक परिजनों को सूचना नहीं दी गई थी इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है।