ग्वालियर गिर्द: 4 महीने की कोख उजड़ी! बीच बचाव करने पहुंची गर्भवती पर हमला, गर्भस्थ शिशु की मौत
जनकगंज थाना क्षेत्र के सरकारी मल्टी गेंडे वाली सडक पर रहने वाली एक महिला ने अपनी पडौसन सुनीता और बल्लू जाटव पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि वो पडौसियों में हो रहे झगडे को शांत कराने पहुंची थी लेकिन सुनीता और बल्लू ने उसके साथ ही बेहरमी से मारपीट कर दी, जिसके कारण 4 माह के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई, घटना गुरुवार रात की है।