बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र में एक पीड़ित ने आरोप लगाया है कि अपहरण व धमकी के मामलों में चार्जशीट दाखिल होने के बाद आरोपी रवि मौर्य उस पर मुकदमे वापस लेने का दबाव बना रहा है। पीड़ित के अनुसार आरोपी 18 दिसंबर 2025 से लगातार फोन कर गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी दे रहा है।