पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विस्तार केन्द्र जानकीनगर द्वारा झालीघाट में छात्र-युवा मतदाता जागरण अभियान
पूर्णिया में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विस्तार केन्द्र जानकीनगर द्वारा झालीघाट में छात्र-युवा मतदाता जागरण अभियान चलाया गया। मौके पर मतदाताओं से संपर्क करते हुए अभाविप के विभाग संयोजक अभिषेक आनंद ने कहा कि हमारा एक वोट लोकतंत्र को सफल बनाने में बड़ी भूमिका का निर्वहन करता है।