पूर्णिया पूर्व: महाराजपुर दिग्घी पोखर में सौंदर्यकरण के नाम पर किया जा रहा है अवैध खनन ,ग्रामीणों ने जताया विरोध
पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के महाराजपुर पंचायत अंतर्गत महाराजपुर दिग्घी पोखर में सौंदर्यकरण का कार्य किया जा रहा है। वही इस दौरान सौंदर्यकरण के नाम पर अवैध खनन करने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने विरोध जताया है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि दिग्घी पोखर का सौंदर्यकरण होना है ,लेकिन कुछ मिट्टी माफिया की मिली भगत से यहां पर अवैध खनन किया जा रहा है