सोहागपुर: सोहागपुर में रामगंज मोड़ पर सुबह तेज रफ्तार ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला
सोहागपुर क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब बैतूल से पिपरिया जा रहा चने से भरा ट्रक तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर रामगंज मोड़ पर पलट गया। घटना बुधवार सुबह 7 बजे के लगभग की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, ट्रक क्रमांक एमएच 27 बीएक्स 9091 बैतूल से चना लेकर पिपरिया की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक सोहागपुर रामगंज के खतरनाक मोड़ पर पहुंचा,