जशपुर: 65 जोड़े बंधे विवाह बंधन में, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामाजिक समरसता की मिसाल देखने को मिली
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले के विभिन्न परियोजना क्षेत्रों में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 65 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम में हिन्दू और ईसाई समुदाय के जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। खास बात यह रही कि बगीचा परियोजना में एक मूकबधिर दिव्यांग जोड़े ने भी विवाह समारोह में हिस्सा लिया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।