बालोद: बालोद जिले के खरीदी केंद्रों में धान उठाव में सुस्ती, 57 हजार क्विंटल से ज्यादा धान जाम, सूखत से शॉर्टेज की शिकायत
Balod, Balod | May 2, 2026 बालोद जिले के धान खरीदी केंद्रों से मिलरों द्वारा धान उठाव में सुस्ती के कारण बड़ी मात्रा में धान अब भी केंद्रों में जमा है। शनिवार रात 9 बजे मिली शासकीय आंकड़ों के अनुसार 57 हजार 586 क्विंटल धान का उठाव बाकी है, जिससे समिति प्रबंधक और किसान चिंतित हैं। जानकारी के अनुसार जिले के कचांदुर, कुसुमकसा, कोटगांव, गुजरा, गैंजी, चिखलाकसा, डौंडी, बरही, भंवरमरा।