राजातालाब: तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी बोलेरो से टकराई, दो युवक गंभीर रूप से घायल
तेज रफ्तार बाइक खड़ी बोलेरो से टकराई, दो युवक गंभीर घायल मिर्जामुराद (वाराणसी)। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में रविवार सुबह लगभग 10 बजे एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी बोलेरो से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना इलेक्ट्रिक बस डिपो के सामने की है।