बसई नवाब क्षेत्र के गांव शाहपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विधायक में मंगलवार को पहुंचे ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य पर बिना नीलामी किये बिल्डिंग मटेरियल का सामान बेचने का आरोप लगाया। बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय में पहुंच गए और उन्होंने आक्रोश जताते हुए कहा कि प्रधानाचार्य के द्वारा ग्रामीणों को बिना सूचना दिए और विद्यालय स