बख्शी का तालाब: अज्ञात डम्पर की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
इटौंजा थाना क्षेत्र में अज्ञात डम्पर की टक्कर से ऑटो रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बीती रात अर्जुनपुर के पास हुआ। मृतक की पहचान विनोद कुमार (40) निवासी अकडरिया कला, हीरापुरवा के रूप में हुई है। बताया गया कि विनोद ऑटो रिक्शा लेकर सिंह अस्पताल बेहड़ा चक्की की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार डम्पर ने जोरदार टक्कर मार दी।