बेरो: बेड़ो प्रखंड़ में दो अलग-अलग जगह बेड़ो और बारिडीह में पड़हा जतरा का आयोजन
Bero, Ranchi | Jun 3, 2024 बेड़ो प्रखंड़ में दो अलग-अलग जगहो पर सोमवार को एक ही समय आदिवासियों का ऐतिहासिक पाड़हा जतरा सह सभा समारोह का आयोजन किया गया.बेड़ो बाजारटांड व बारीडीह बगीचा में हजारों की संख्या में पड़हा प्रेमी शामिल होकर अपनी एकजूटता का परिचय दिया. दोनों स्थलों पर पाड़हा निशान लकड़ी के बने हाथी,घोड़ा,शेर में सवार हो कर पाड़हा राजा रंपा-चंपा व झंडा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गया।