बदायूं: उघेती में SD फार्म हाउस के पास कार ने ट्रैक्टर ट्रॉली सवारों को मारी टक्कर, मां और 4 माह की बेटी की हुई मौत
Budaun, Budaun | Apr 20, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के बसोमा गांव के रहने वाले कुछ लोग एक ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर थाना इस्लामनगर क्षेत्र के समदनगर गांव में रिश्तेदारी में भात पहनाने जा रहे थे । तभी थाना उघेती क्षेत्र के बिजनौर हाईवे पर एसडी फार्म हाउस के पास तेज रफ्तार XUV कार ने ट्रैक्टर ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई ।