मिर्ज़ापुर: ओडिशा के कटक में बामसेफ–भारत मुक्ति मोर्चा के अधिवेशन की अनुमति रद्द होने का विरोध
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन, बामसेफ–भारत मुक्ति मोर्चा के अधिवेशन की अनुमति रद्द होने का विरोध। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा (आरपीवीएम) के नेतृत्व में भारत मुक्ति मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा एवं अन्य सहयोगी संगठनों ने बुधवार को जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।