गोमिया: चतरोचट्टी सहित अन्य थाना एवं ओपी क्षेत्र से बोकारो पुलिस का बड़ा अभियान, 9 फरार वारंटी गिरफ्तार, 100 NBW का निष्पादन
Gumia, Bokaro | Jul 6, 2026 बोकारो जिले में अपराध पर लगाम कसने और लंबित मामलों के निपटारे के लिए बोकारो पुलिस ने 5 जुलाई 2026 की रात विशेष समकालीन अभियान चलाया।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में टीम बनाकर छापेमारी की गई।सोमवार समय लगभग साढ़े चार बजे बताया गया कि अभियान के दौरान पिछले 5 से 7 वर्षों से फरार चल रहे कुल 9 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गयाl