धमतरी: मोहलाई स्थित पोल्ट्री फार्म में तेंदुए ने मचाया आतंक, लोगों में दहशत
बता दे की कुकरेल क्षेत्र में तेंदुआ का आतंक आएदिन देखने को मिल रहा। जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वही मोहलाई स्थित एक पोल्ट्री फार्म में तेंदुआ घुसकर जमकर आतंक मचाया। जिससे बड़ी संख्या में मुर्गियों की मौत हो गई है। पोल्ट्री फार्म के मालिक हमीद खान ने बताया कि रात में पोल्ट्री फार्म का जाली तोड़कर तेंदुआ अंदर घुसा था।