जशपुर: जशपुर में चार्टर प्लेन क्रैश की अफवाह निकली गलत, जांच में नहीं मिले कोई साक्ष्य
जशपुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में सोमवार दोपहर उठते धुएं को लेकर चार्टर प्लेन क्रैश की आशंका जताई गई थी, लेकिन प्रारंभिक जांच में इस तरह की किसी भी घटना के साक्ष्य नहीं मिले हैं। सोमवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।