चास: बोकारो समाहरणालय में उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
Chas, Bokaro | Feb 18, 2024 शनिवार शाम समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त (डीसी) सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) विजया जाधव ने निर्वाचन के विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मौके पर कार्मिक कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त संदीप कुमार समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।