चास: क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ बोकारो 4 मार्च को इस्पात संयंत्र के स्टील स्टेशन का करेगा चक्का जाम, किया घोषणा
Chas, Bokaro | Feb 18, 2024 बोकारो जिले के क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ बोकारो ने 4 मार्च को इस्पात संयंत्र के स्टील स्टेशन का चक्का जाम करने की घोषणा की है। संघ के महामंत्री सह सदस्य राजेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि बोकारो इस्पात संयंत्र के स्टील स्टेशन में यातायात विभाग के ठेका मजदूरों के शोषण के खिलाफ 4 मार्च को सम्पूर्ण यातायात विभाग का चक्का जाम किया जाएगा।