बहराइच: अल्लापुरवा के पास मेला देखने जा रही बच्ची को ट्रक ने रौंदा, बच्ची की दर्दनाक मौत, जांच जारी
जिले के नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत अल्लापुरवा के पास मेला देखने जा रही बच्ची को एक अज्ञात ट्रक ने रौंद दिया। जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई है।