चूरू: राजपुरा के पास दो बाइकों की भिड़ंत में 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक उपचार के बाद किया हायर सेंटर रेफर
Churu, Churu | Jul 5, 2026 चूरू जिले के राजपुरा गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आने पर उसे चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।