बेगूसराय से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां मामूली जलावन लेने के विवाद में चचेरे भाई ने अपने ही भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। यह पूरा मामला खोदावंदपुर थाना क्षेत्र की है।