बीकानेर: बीकानेर में भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा, रोडवेज बस स्टैंड में हुई तैयारी बैठक
भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन अब बीकानेर में आयोजित किया जाएगा। यह अधिवेशन आगामी 15 और 16 नवंबर को सम्पन्न होगा। पहले यह आयोजन केरल में प्रस्तावित था, लेकिन अब संगठन ने बीकानेर को इसके लिए चुना है। इस संबंध में फैडरेशन की संभाग स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें अधिवेशन की तैयारियों को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। बैठक में सदस्यता अभियान