बीकानेर: जिला कलेक्ट्रेट में हरियालो राजस्थान अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित, अब तक लगाए गए 38 लाख से ज्यादा पौधे
जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हरियालो राजस्थान अभियान को लेकर विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला कलेक्टर ने कहा कि हरियालो राजस्थान के अंतर्गत कुछ विभागों ने जितना पौधरोपण किया है उसके मुकाबले जियो टैग बहुत कम किया है। लिहाजा सभी संबंधित विभाग सोमवार तक सभी पौधारोपण का जियोटैग करना सुनिश्चित करें अन्यथा चार्जशी