नवगछिया: सुकटिया बाजार में महिला की हत्या, एसआईटी गठित
नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार स्थित एक खेत में धारदार हथियार से घायल मिली महिला की मायागंज अस्पताल, भागलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया है। गोपालपुर थाना में कांड दर्ज कर पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।