कटनी नगर: कुठला थाना पुलिस ने टिकरवारा चैक पोस्ट से चेकिंग के दौरान ट्रक से 76 लाख की साड़ियों को किया जप्त।
कटनी के कुठला थाना पुलिस लोकसभा चुनाव को लेकर एक्टिव मोड पर है आदर्श आचार संहिता का पालन करा रही है इसी तारतम्य में टिकरवारा चैक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान आजमगढ़ से नागपुर की तरफ जा रहे ट्रक को चेक किया गया तो 15000 साड़ियां रही। जिसकी कीमत 76लाख रुपए बताई जा रही है जिसे तत्काल प्रभाव से पुलिस से जप्त कर लिया है।