मऊरानीपुर: बंगरा में भीषण अग्निकांड, पुलिस चौकी समेत 10 दुकानें हुईं राख, लाखों का नुकसान; आग बुझाते समय दमकल कर्मी हुए घायल
मऊरानीपुर तहसील के बंगरा कस्बे में देर रात भीषण आग लगने से पुलिस चौकी समेत करीब 10 दुकानें जलकर राख हो गईं। आग में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मिठाई की दुकानें और भाजपा मंडल कार्यालय भी चपेट में आ गए। लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। आग बुझाने के दौरान एक दमकल कर्मी घायल हो गया, जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन आग लगने के कारणों की जा