बीना: पीजी कॉलेज बीना में एबीवीपी विद्यार्थियों का प्रदर्शन, पुलिस की मौजूदगी में की तालाबंदी
Bina, Sagar | Feb 16, 2026 सागर जिले के बीना में सरकारी पीजी कॉलेज एक बार फिर सुर्खियों में है।यहां लॉ कॉलेज एवं पीजी कॉलेज में आपसी ताल सही नहीं होने से शिकवा शिकायतों का दौर जारी है। वही अव्यवस्थाओं के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विद्यार्थियो ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस की मौजूदगी में विद्यार्थियों ने कॉलेज में तालाबंदी कर दी और जमकर नारेबाजी कर ज्ञापन सोपा।