महसी: पूरे हिंदू सिंह में सोकपिट के गड्ढे में डूबकर सात वर्षीय बालक की मौत, मचा कोहराम
हरदी थाना क्षेत्र के पूरे हिंदू सिंह गांव में एक सोकपिट के गड्ढे में डूबने से सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भुसैलीपुरवा निवासी रामसमुझ का पुत्र अमित कुमार अपनी मां के साथ पूरे हिंदू सिंह गांव में रह रहा था। खेलते समय वह अचानक गड्ढे में गिर गया। काफी देर तक नजर न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, जिसके बाद बालक का शव गड्ढे में मिला।