शाहजहांपुर: एक बाइक पर पांच लोगों का जानलेवा सफर, वीडियो वायरल; नंबर के आधार पर पुलिस कर रही है जांच
शाहजहाँपुर में एक बाइक पर पांच लोगों के सवार होकर तेज रफ्तार में फर्राटा भरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि बाइक करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सुभाषनगर स्थित नगरिया मोड़ पर दौड़ रही थी। वायरल वीडियो में बाइक का नंबर भी साफ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब सड़क हादसों में बढ़ोतरी के बीच यातायात