लोहंडीगुडा: मारडूम के इंद्रावती नदी में मिला महिला का शव, सिर और दोनों हाथ गायब, मगरमच्छ के हमले की आशंका
बस्तर जिले के मारडूम थाना क्षेत्र के ग्राम करला कोटापारा के इंद्रावती नदी में झाड़ियों और पत्थर के बीच एक युवती का शव देखा गया। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि युवती के सिर से लेकर दोनों हाथ गायब थे। वहीं मृतिका के पैर में गोदना से बिंदी गुदवाई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।