बांसवाड़ा: तेजपुर गांव के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो युवकों को लगी चोट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
तेजपुर गांव के पास मंगलवार सुबह 8 बजे बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर दो युवक को लगी चोट, जिन्हें उपचार के लिए मंगलवार सुबह 10 बजे एंबुलेंस की मदद से एमजी अस्पताल में लेकर आए। परिजनों ने बताया कि प्रवीण पुत्र बदीया निवासी खेड़ा और अजय पुत्र हरीश निवासी बोरवट दोनों का उपचार करने के बाद उन्हें वार्ड में भर्ती कर लिया है।