पिंड्रा: पिंडरा-काशी द्वार परियोजना के विरोध में किसानों का प्रदर्शनः 17वें दिन भी क्रमिक अनशन रहा जारी
वाराणसी के खालीसपुर में पिंडरा काशी द्वार परियोजनाओं को रद्द करने के विरोध में 17वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। धरने पर बैठे किसान उग्र दिखे और आंदोलन को और तेज करने की रणनीति बनाई। कहा कि काशी द्वार को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कोई भी बयान न देने से किसान आक्रोशित है। किसी भी तरह की घटना होने पर प्रशासन जिम्मेदार होगा।