पिंड्रा: वाराणसी में सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौतः परिजनों में मचा कोहराम, पड़ताल में जुटी पुलिस
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर में शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में एक युवक की की मौत हो गई। तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे खड़े ट्रक चालक को रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पंचनामा भरा और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।