पलिया: पलिया के इंद्रानगर में बाबा सय्यद सलार के विशाल झंडों का पारंपरिक आयोजन, श्रद्धालुओं ने सतई बगिया तक निकाली आस्था यात्रा
पलिया क्षेत्र स्थित इंद्रानगर में सोमवार को दोपहर करीब 2:00 बजे बाबा सय्यद सलार के विशाल झंडों का पारंपरिक आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। अकीदतमंदों ने धार्मिक नारों और जोश के बीच विशाल झंडों को इंद्रानगर से सताई बगिया तक पहुंचा।यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल शामिल हुए और श्रद्धालुओं का जगह-जगह स्वागत किया गया।