सहारनपुर: थाना चिलकाना क्षेत्र के गाँव बहादरा में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर 19 वर्षीय समीर की हुई मौत
थाना चिलकाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बहादरा से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के सामने से अचानक मुख्य मार्ग पर आए एक व्यक्ति को आमने-सामने टकराने से गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान समीर पुत्र दिलशाद (आयु लगभग 19 वर्ष), निवासी ग्राम बहादरा के रूप में हुई है।