गिरिडीह: विश्व रक्तदान दिवस पर सदर अस्पताल के सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया
विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल सभाकक्ष में शनिवार को 1 बजे तक एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीसी रामनिवास यादव उपस्थित थे। उपायुक्त का स्वागत व सम्मान सिविल सर्ज़न डॉ एसपी मिश्रा ने बुके व रक्त अधिकोष के सचिव अरविंद कुमार ने मोमेंटो व सर्टिफिकेट देकर किया।