पन्ना: अम्बेडकर चौक पर कैंडल की लौ में प्रशासन को चेतावनी, आस्था तिवारी बोलीं- 'ये मौतें नहीं, सरकारी कत्ल हैं!'
मध्य प्रदेश में जल संकट अब केवल गले की प्यास नहीं, बल्कि जान की आफत बन चुका है! इंदौर में दूषित पानी ने 16 हंसते-खेलते परिवारों के चिराग बुझा दिए, और इसकी गूँज अब पन्ना की सड़कों पर सुनाई दे रही है। आज पन्ना का अंबेडकर चौक मोमबत्तियों की रोशनी और नारों की गूँज से भर गया। महिला कांग्रेस नेत्री आस्था तिवारी के नेतृत्व में महिलाओं ने केंडल जलाई।