मड़ियाहू: मड़ियाहूं बार एसोसिएशन में शोक सभा आयोजित, अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का लिया निर्णय
जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील बार एसोसिएशन में गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे शोकसभा आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता केशव कुमार यादव के भतीजे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष घनश्याम मिश्र एडवोकेट ने की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से शांति की प्रार्थना की।