जमुई: सिकंदरा में सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले वृद्ध को पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती, पहचान नहीं हो पाई
Jamui, Jamui | Jan 19, 2025 सिकंदरा में सड़क किनारे घायल अवस्था में गिरे वृद्ध को पुलिस द्वारा रविवार की दोपहर बाद 3:30 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया, जहां वृद्ध की गंभीर अवस्था में इलाज किया जा रहा है। वृद्ध कुछ बताने में असमर्थ है जिस वजह से रविवार की रात 9:00 बजे तक वृद्ध की पहचान नहीं हो पाई है। वृद्ध का नाम क्या है, कहाँ के रहने वाले हैं इसका भी कुछ पता नहीं चल सका है।