मौदहा: मौदहा कस्बे में दो दिन से लग रहा भयंकर जाम, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां फंसी
कस्बे की एकमात्र मुख्य सडक पर दो दिन से भयंकर जाम की स्थिति बन रही है। मंगलवार को तो जाम में एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाडियां भी फंसी दिखाई दीं। इस समय वैवाहिक सीजन चल रहा है। जिसका असर इस भीषण गर्मी में भी बाजारों में देखने को मिल रहा है और मौसम विभाग की भीषण गर्मी और लोगों को दस बजे से घरों में रहने की एडवायजरी के बाद भी बाजारों में लोगों की खासी भीड़ द