देवास: ग्राम सुरमन्या की महिला ने कलेक्टर कार्यालय में मकान तोड़ने की शिकायत दर्ज कराई
Dewas, Dewas | Nov 19, 2024 सतवास तहसील के गांव सुरमन्या में रहने वाली पुष्पा बाई आज मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंची जहां पर उन्होंने बताया कि सरपंच सचिव ने अवैध रूप से बिना सूचना के मेरा मकान जेसीबी से तोड़ दिया। मेरे पास रहने की कोई जगह नहीं है मेरे बच्चे हैं और मैं मजदूरी करती हूं ।