उधवा: उधवा प्रखंड के विभिन्न इलाकों में कालाजार खोज अभियान में दो संदिग्ध मरीज पाए गए
उधवा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य सहिया व एमपीडब्ल्यू के द्वारा लगातार कालाजार खोज अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उधवा के एमटीएस अनिल पाल ने शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे इस संवाददाता को बताया कि कालाजार खोज हेतु विगत 10 जून से शुरू है। जो आगामी 25 जून तक चलेगी।