भोपाल के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए 500 रुपए ना देने पर युवक पर छुरी से हमला करने वाला आरोपी महज 24 घंटे में पुलिस के गिरफ्त में आ गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे की। आरोपी की पहचान नोमान खान उर्फ तंजिल उर्फ लाला उर्फ नोमान लाला के रूप में हुई है, जो पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है ।