रतलाम से भागी युवती ने भोपाल में दर्ज कराई FIR, माता-पिता सहित मामा पर देह व्यापार कराने का आरोप भोपाल की महिला थाना पुलिस ने 21 वर्षीय युवती की शिकायत पर उसके माता-पिता और दो मामा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि चारों उससे जबरन देह व्यापार कराते थे। विरोध करने पर मारपीट करते थे। पूरा घटनाक्रम रतलाम स्थित उसके गांव का है।