गोपालगंज: अरना गांव में आटा चक्की मशीन की चपेट में आने से एक युवक घायल, गोरखपुर रेफर
गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के अरना गांव में आटा चक्की मशीन के चपेट में आने से एक युवक रविवार की दोपहर 3:00 बजे गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद जख्मी युवक को बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल से गोरखपुर रेफर कर दिया।